हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज यानी रविवार को ब्यास नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव बिंद्रावनी क्षेत्र में जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर नदी किनारे पत्थरों के बीच फंसा मिला। घटना सुबह साढ़े 9 बजे की है। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर वार्ड पार्षद राजेंद्र मोहन को सूचना दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव पानी से फूला हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया गया है कि शव कई दिनों से नदी में था। मंडी के एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। मंडी जिला में शनिवार रात से ही भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते जिला के कई स्थानों पर लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है। वही चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर कैंची मोड़ के पास रविवार को लैंडस्लाइड हुआ था, जिसके चलते कुछ देर तक यह मार्ग बंद हो गया था। जिसे अब बहाल कर दिया है।

Spread the love