हमीरपुर और कांगड़ा जिलों को जोड़ने वाला सुजानपुर-पालमपुर रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। शुक्रवार रात 8 बजे व्यास नदी के पुल के पास बड़ा पहाड़ गिर गया। इससे सुजानपुर-पालमपुर और सुजानपुर-संधोल रास्ते की आवाजाही रुक गई है। PWD के एसडीओ विजय धीमान ने बताया कि पहाड़ी का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गया है। यह मलवा गुरुवार रात को गिरे मलबे से 10 गुना ज्यादा है। गुरुवार रात 9 बजे भी मलवा गिरा था, जिसे PWD विभाग ने एक घंटे में साफ कर दिया था। रास्ता बंद होने से दिल्ली जाने वाली लॉन्ग रूट बसें और अन्य वाहन दोनों तरफ फंस गए हैं। PWD विभाग ने मलवा हटाने के लिए जेसीबी और बड़ी मशीनें मंगवाई हैं। विभाग रास्ते को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास कर रहा है।

Spread the love