हिमाचल प्रदेश के चंबा में स्कॉर्पियो खाई में गिर गई, जिससे एक युवक घायल हो गया। हादसा पांगी घाटी में हुआ। ग्राम पंचायत साच में हुई इस दुर्घटना में चार युवक सवार थे। हादसे में एक युवक घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल किलाड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पुर्थी के प्रधान का बेटा अपने तीन दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने साच आया था। प्रधान के बेटे ने गाड़ी की चाबी अपने एक दोस्त को दे दी, जिसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का स्थान खतरनाक था। अगर वाहन कुछ मीटर पीछे दुर्घटनाग्रस्त होता, तो 500 मीटर गहरी खाई में गिर सकता था। इस मामले में सभी युवकों का बचना बड़ी राहत की बात है।