हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका दीक्षा, जो गांव खड्ड की रहने वाली थी, शुक्रवार को घरेलू काम कर रही थी। अचानक पेट में दर्द होने पर उन्होंने स्थानीय डॉक्टर से जांच करवाई। दर्द बढ़ने पर परिजन उन्हें ऊना के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। करीब एक साल पहले दीक्षा की शादी राजिंद्र से हुई थी। वह सात महीने की गर्भवती थी। मौत की सूचना मिलते ही पंडोगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष के बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत के अनुसार, मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस ने शव को क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love