मुंबई में हुई डब्ल्यूएफएफ सार्क अंतरराष्ट्रीय प्रो-एएम चैम्पियनशिप 2025 में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक जीते। ऊना की दीक्षा ने डब्ल्यूएफएफ एशिया मॉडल ग्लैमर श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। कांगड़ा के संसार राणा ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रजत पदक हासिल किया। सुरेंद्र ने जीता रजत पदक वहीं सुरेंद्र सिंह ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में दो रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में डब्ल्यूएफएफ हिमाचल एवं उत्तर भारत के अध्यक्ष मनीष कश्यप निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिव सूरज तंवर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिमला के साहस सिंह चौहान ने किया। मॉडलिंग और बॉडी बिल्डिंग में दिखाई प्रतिभा हिमाचली टीम ने डब्ल्यूएफएफ विश्व अध्यक्ष ग्रेम लांसफील्ड को पारंपरिक हिमाचली टोपी भेंट की। दूरदराज के गांवों से आए इन खिलाड़ियों ने आकर्षक मॉडलिंग और बॉडी बिल्डिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Spread the love