हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी और बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले जल शक्ति विभाग को 2 करोड़ 83 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उपायुक्त डॉक्टर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों से नुकसान की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है। जल शक्ति विभाग की पेयजल और सिंचाई योजनाओं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। पीडब्ल्यूडी विभाग, पंचायती राज विभाग और स्थानीय निकायों को नुकसान का आकलन कर ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 100 से अधिक डीटीआर बाधित जिले में 100 से अधिक डीटीआर बाधित हैं। इनमें से अधिकतर पूह ब्लॉक में खराब पड़े हैं। पावर टावर टूटने से पूह और काज़ा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। 22 केवी की विद्युत लाइन के ठीक होते ही पूह से काजा तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। स्लाइडिंग की समस्या बनी हुई वर्तमान में 12 संपर्क रास्ते अवरुद्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 को बहाल कर दिया गया है। हालांकि, निगुलसरी और नाथपा के पास स्लाइडिंग की समस्या बनी हुई है। प्रशासन ने पर्यटकों से स्लाइडिंग पॉइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Spread the love