हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला दांतों में आ रही समस्या के कारण आज अचानक शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) के डेंटल विभाग पहुंचे। राज्यपाल नें यहां अपने दांतों का इलाज करवाया। डॉक्टरों ने यहां उनके दांतो का एक्स-रे और अन्य जरूरी टेस्ट करवाए और दांतों में आवश्यक फिलिंग भी करवाई।। जानकारी अनुसार राज्यपाल शुक्ला 10 बजे के करीब उपचार के लिए IGMC पहुंचे हुए थे। डेंटल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है, वह इससे पहले भी 5-6 बार डेंटल विभाग में अपना इलाज करवा चुके हैं। उनके दांतों की समस्या का इलाज डेंटल कॉलेज शिमला में ही किया जा रहा है। डॉक्टरों ने आगे के उपचार के लिए उन्हें 21 फरवरी को दोबारा से बुलाया है। प्रिंसिपल डॉ आशु गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल का नियमित चेकअप हुआ है, कुछ आवश्यक टेस्ट करवाए गए, सभी रिपोर्ट्स सामान्य है।

Spread the love

By