हिमाचल कैडर के IAS के. संजय मूर्ति देश के अगले भारत नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक (CAG) होंगे। केंद्रीय वित्त विभाग ने देर शाम इस बाबत ई-गजट में अधिसूचना जारी कर दी है। वह काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में है। संजय मूर्ति अभी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव के पद पर सेवारत्त हैं। इस बीच सरकार ने CAG की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संजय मूर्ति अब गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे। मुर्मू का कार्यकाल 20 नवंबर को पूरा हो रहा है। 1989 बैच के IAS संजय मूर्ति हिमाचल कैडर के 1989 बैच के IAS हैं। इस साल उनका नाम हिमाचल में मुख्य सचिव की रेस में गिना जा रहा था। मगर तब उन्होंने हिमाचल लौटने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और राज्य सरकार ने प्रबोध सक्सेना को मुख्य सचिव बनाया। हिमाचल में 3 जिलों में डीसी भी रहे संजय मूर्ति मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। हिमाचल में उन्होंने 13 साल तक सेवाएं दी। तीन जिलों में वह डीसी रहे। हिमाचल में शिक्षा सचिव, परिवहन, शहरी विकास विभाग, पावर कॉरपोरेशन, एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे दूसरे विभाग भी देखे।

Spread the love

By