हिमाचल प्रदेश में मानसून आज से कमजोर पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो मानसून अगले पांच-छह दिन तक विदा नहीं लेगा। 3 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। प्रदेश में बीते तीन दिन के दौरान हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे गिर गया है, जबकि 25 सितंबर तक यह सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा चल रहा था। बारिश की वजह से इसमें कमी आई थी। आज से मौसम साफ होने के बाद तापमान में फिर से उछाल आएगा। 24 सितंबर मानसून विड्रा होने की नॉर्मल डेट प्रदेश में मानसून विड्रा होने की सामान्य तिथि 24 सितंबर है, लेकिन इस बार मानसून देरी से विदा होगा। बीते साल 6 अक्टूबर को मानसून प्रदेश से विड्रा हुआ था। मानसून सीजन में 18% कम बारिश इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 27 सितंबर के बीच 731.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 596.3 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। शिमला और बिलासपुर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। शिमला में सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। अन्य जिलों में मानसून सीजन में नॉर्मल से कम बारिश हुई है।