हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आने से पहले आज राज्य सचिवालय में कैबिनेट मीटिंग होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट में विभिन्न विभागों में भर्तियों को मंजूरी मिल सकती है। इसे लेकर मुख्य सचिव ने पहले ही सभी विभागों को जरूरी पदों पर भर्ती की फाइल भेजने के निर्देश दे रखे थे। कैबिनेट में स्कूलों के मर्जर की भी मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश सरकार शून्य एनरोलमेंट या कम पंजीकरण वाले लगभग 350 स्कूल साथ लगती पाठशाला में मर्ज करने जा रही है, क्योंकि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे स्कूलों में हैं जिनमे एक-दो या पांच से भी कम छात्र है। ऐसे स्कूलों के कारण सरकार पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है। इसे लेकर कैबिनेट में आज चर्चा संभावित है। विधानसभा के मानसून सत्र की डेट हो सकती है तय कैबिनेट मीटिंग में हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश में अगस्त माह में मानसून सत्र निर्धारित है। लिहाजा कैबिनेट में इसकी डेट तय हो सकती है।

Spread the love

By