देहरा में ट्रक से टाइलें उतारते समय टाइलें फिसलकर एक मजदूर के ऊपर गिर गईं। जिससे वह उनके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मजदूर को टाइलों के नीचे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे डाक्टरों ने टांडा रेफर कर दिया। जानिए कैसे हुई पूरी घटना पेट और कमर पर आईं चोटें देहरा के खबली दोसड़का में सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा के पास टाइलों से भरा एक ट्रक अनलोडिंग होने के लिए आया था। अनलोडिंग दौरान टाइलें फिलने की वजह से पांच टाइलें जिनका (लगभग वेट 5 क्विंटल) वहां काम कर रहे एक मजूदर पर गिर गई, जिसके नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे जेएसबी की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए देहरा अस्पताल पहुंचाया। मजदूर की हालत गंभीर, डाक्टरों ने टांडा किया रेफर एसएमओ डॉ. दिलशाद ने बताया कि ट्रक से सामान अनलोड करते समय एक युवक के ऊपर टाइलें गिर गईं, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सिविल अस्पताल देहरा में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी बोला- टाइलें फिसने की वजह से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र चौहान ने बताया कि हादसे के समय वह मौके पर मौजूद थे। ट्रक से टाइलें उतारने का काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ टाइलें अचानक फिसल गईं। जब तक मजदूर कुछ समझता, इससे पहले ही चार से पांच टाइलें उसके ऊपर गिर गईं, जिससे वह उनके नीचे दब गया।