कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने फतेहपुर के रियाली इलाके में एक युवक को 11.79 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी की पहचान कांगड़ा जिले की इंदौरा तहसील के डडोली गांव निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है। ब्यास नदी पुल के पास गुप्त सूचना पर कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार (7 नवंबर) को सीआईए (CIA) नूरपुर की टीम इलाके में गश्त पर थी। टीम ने ब्यास नदी पुल के पास रियाली में एक मोटरसाइकिल (नंबर HP-97A-8437) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक से 11.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की पड़ताल जारी पुलिस थाना फतेहपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21, 25 और 61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Spread the love