हिमाचल के ऊना जिले के सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजदीप सिंह पुत्र दविंद्र सिंह निवासी सनोली के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक कुलदीप सिंह उर्फ लाड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में सनोली निवासी नवजोत सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम वह मंदिर के पास मौजूद था। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी दौरान गांव का कुलदीप सिंह ट्रैक्टर लेकर गली में आया और उसे रिवर्स करते हुए मंदिर के अंदर ले जाने लगा। उस समय राजदीप मंदिर में खेल रहा था। जैसे ही बच्चा गेट से बाहर निकलने लगा ड्राइवर ने पीछे देखे बिना लापरवाही से ट्रैक्टर मोड़ दिया। इससे ट्रॉली की टक्कर लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा परिजन उसे सिविल अस्पताल नंगल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना सदर ऊना में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि नवजोत सिंह के बयान के आधार पर थाना सदर ऊना में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love