हिमाचल प्रदेश में आज मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने 2 दिन (शनिवार और रविवार) कुछ इलाकों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह कुछ जगहों पर ही होगा। वहीं तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी। IMD के अनुसार शनिवार को शिमला, मंडी और हमीरपुर में हल्की बारिश संभव है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश/बर्फबारी हो सकती है। वहीं, रविवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान ऊना में 32.2, बिलासपुर में 29.0, भुंतर में 28.5, मंडी में 28.0, कांगड़ा में 27.9, सुंदरनगर में 27.6, धर्मशाला में 26.0, सोलन में 25.0, नाहन में 24.9, पालमपुर में 23.6, मनाली में 21.2, शिमला में 20.5, कल्पा में 17.0, कुफरी में 16.2, ताबो में 15.6 और केलांग में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Spread the love