कुल्लू में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला डिटेक्शन सेल की टीम ने 2 किलो 22 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में 39 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और फिलहाल तोष गांव में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2026 को टीम ने बरशैणी-तोष सड़क पर हिम ट्रैक/जे-जे धार पार्किंग के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान महिला के कब्जे से यह चरस बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज पुलिस थाना मणिकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिला से चरस के स्रोत, सप्लाई चेन और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Spread the love