राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 36,852 पुलिसकर्मियों के नाम स्मारक में दर्ज हैं और इस साल 154 नए नाम इसमें जोड़े गए हैं।