हिमाचल सरकार ने साल 2024 और वर्ष 2025 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) 14 अधिकारियों की ट्रांसफर और नियुक्ति के आदेश जारी किए है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कमिश्नर (विकास)- ब्लॉक डवलपमेंट ऑफिसर तथा असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम-तहसीलदार के पदों पर तैनात किया गया है। 2024 बैच के इन अधिकारियों के तबादले व तैनाती हिमानी को चौहारा (शिमला) से स्थानांतरित कर प्रागपुर (कांगड़ा) में असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम-तहसीलदार लगाया गया। अनुभव तनवर को चौंतड़ा (मंडी) से असिस्टेंट कमिश्नर(राजस्व)-कम-तहसीलदार निहरी लगाया गया। कार्तिकेय डोगरा को गोपालपुर/सरकाघाट (मंडी) से असिस्टेंट कमिश्नर(राजस्व)-कम-तहसीलदार नैना देवी जी (बिलासपुर) तैनात किया गया। करणवीर सिंह को कुपवी (शिमला) से असिस्टेंट कमिश्नर(राजस्व)-कम-तहसीलदार जुब्बल (शिमला) भेजा गया। नेहा नेगी को संगड़ाह (सिरमौर) से असिस्टेंट कमिश्नर(राजस्व)-कम-तहसीलदार निचार-भावा नगर (किन्नौर) में नियुक्त किया गया। योगेश कुमार को पांगी (चंबा) से असिस्टेंट कमिश्नर (राजस्व)-कम-तहसीलदार रामपुर (शिमला) भेजा गया। साल 2025 बैच के इन अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग उमेश – असिस्टेंट कमिश्नर (डवलपमेंट) कम BDO राजगढ़ सिरमौर लगाया गया। मोहित सिंह – असिस्टेंट कमिश्नर (डवलपमेंट) कम BDO ठियोग शिमला लगाया। जितेंद्र चंदेल – असिस्टेंट कमिश्नर (डवलपमेंट) कम BDO निचार (किन्नौर) लगाया। राहुल धीमान – असिस्टेंट कमिश्नर (डवलपमेंट) कम BDO ऊना लगाया। तानिया कश्यप – असिस्टेंट कमिश्नर (डवलपमेंट) कम BDO सुजानपुर (हमीरपुर) लगाया। अंकुश कुमार – असिस्टेंट कमिश्नर (डवलपमेंट) कम BDO रामपुर (शिमला) लगाया। रजत चौधरी – असिस्टेंट कमिश्नर (डवलपमेंट) कम BDO हमीरपुर लगाया। प्रियंका – असिस्टेंट कमिश्नर (डवलपमेंट) कम BDO बड़सर (हमीरपुर) लगाया। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी नियुक्तियां और स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इन अधिकारियों को संबंधित पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी किए गए हैं।

Spread the love