कुरुक्षेत्र के पिपली में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने यूपी की महिला को 10 लाख रुपए के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा है। महिला के कब्जे से पुलिस ने 4 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी सेनू देवी निवासी भटौली खरोह जिला देवरिया बस में बैठकर यमुनानगर से आई थी। आरोपी सेनू देवी के खिलाफ पहले कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस उसकी निशानदेही पर अफीम मंगवाने वाले आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ दीपू निवासी मलूक माजरा और आरोपी हरबंस लाल निवासी दासो माजरा जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया। यमुनानगर से पहुंची पिपली ANC के इंचार्ज सतविन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ब्यूरो में मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली कि सेनू देवी हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अफीम सप्लाई करती है। आज भी सेनू देवी यमुनानगर से बस में बैठकर पिपली आएगी। यहां से उसे अफीम सप्लाई करने के लिए हिमाचल प्रदेश व पंजाब की जाना है। नाकाबंदी कर पकड़ी गई सूचना पर टीम ने थाना सदर थानेसर के सामने नाकाबंदी कर निगरानी रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को लाडवा की तरफ से एक महिला पैदल-पैदल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने शक के आधार पर महिला को काबू कर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। 10 लाख की अफीम बरामद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट के ऑर्डर पर आरोपी सेनू को 11 दिन के रिमांड पर लिया गया। दो और आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने अफीम मंगवाने वाले दो और आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ दीपू और हरबंस लाल को पकड़ा गया। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी जांच रही है।