शिमला जिला के रोहड़ू में बकरी चराने गए एक युवक को गोली लग गई। युवक को गंभीर हालत में IGMC शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। उनकी गाड़ी से हथियार भी बरामद कर दिए है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 4:45 बजे की है। कड़ीवन गांव का लकी घायल युवक बकरियां चराने धमवानी के जंगल में गया था। इस दौरान उसे गोली लग गई। मीना राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें थिस्सूतराम का फोन आया, जिसने लकी को गोली लगने की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ शिकारी HP-10-B-8466 नंबर की गाड़ी में जब्ली कैंची की तरफ गए थे। मीना राम ने इस गाड़ी को रोका, जिसे साहिल सपटा पुत्र केशव राम निवासी घासनी चला रहा था। साहिल ने बताया कि उसके साथ पंकज संग्रेल पुत्र भीम सेन और सुखपाल पुत्र शंकर दास निवासी खलगर भी शिकार करने गए थे। पुलिस ने बंदूक और कारतूस बरामद किए पुलिस ने गाड़ी से एक डबल बैरल बंदूक, कुछ जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है। रोहड़ू थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।