हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के धर्मपुर के भारतीय सेना में कर्नल तजेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका पैतृक गांव में आज (मंगलवार को) राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें बेटे परिहंत ने मुखाग्नि दी। धर्मपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लौंगणी के तरेमला गांव के कर्नल तेजेंद्र सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह, अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों का घर पर रो रो कर बुरा हाल है। कर्नल तेजेंद्र सिंह के पिता रूपचंद भी कर्नल रिटायर है। चंडीगढ़ में हार्ट अटैक सूचना के अनुसार, तजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने पठानकोट गए हुए थे। बीते सोमवार को वह पठानकोट से पहले चंडीगढ़ लौट रहे थे। चंडीगढ़ से उन्हें दिल्ली जाना था। यहां से फ्लाइट में कश्मीर पहुंचना था। मगर उन्हें चंडीगढ़ में ही हार्ट अटैक आ गया। इससे उनका निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार इसके बाद, तजेंद्र सिंह की पार्थिव देह बीती रात को गांव लाई गई। आज सुबह गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 50 वर्ष की आयु में तजेंद्र सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स में श्रीनगर में सेवाएं दे रहे थे। तजेंद्र सिंह अमर रहे के नारों से गूंजा क्षेत्र कर्नल तेजेंद्र सिंह की अंतिम शव यात्रा में आज सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र तजेंद्र सिंह अमर रहे, भारत माता की जय’ के नारे गूंजे। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी, जबकि सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। पिता भी कर्नल रिटायर कर्नल तेजेंद्र सिंह, कर्नल रूपचंद के पुत्र थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

Spread the love