हिमाचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने बुधवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। बिंदल ने प्रदेश कार्यकारिणी समेत भाजपा के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति की भी घोषणा की है। उन्होंने अपनी टीम में 3 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष और 8 सचिव को नियुक्त किया है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी नेताओं को जिम्मेदारी दी है। बिंदल ने सनी शुक्ला को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष रही डॉक्टर डेजी ठाकुर को महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही संजीव देष्टा को किसान मोर्चा और मनीष चौहान को अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान सौंप गई है। इसके अलावा रामलोक धनोटिया को ओबीसी मोर्चा और सुनील नेगी को जनजाति मोर्चा समेत सरदार गुरमीत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिंदल की नई टीम में होंगे आठ उपाध्यक्ष
डॉ राजीव बिंदल ने अपनी नई टीम में आठ लोगों को उपाध्यक्ष बनाया है। इसमें बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, MLA विपिन सिंह परमार, MLA पवन काजल, MLA विनोद कुमार पूर्व MLA राजेश ठाकुर और MLA बलबीर वर्मा शामिल है। वही डॉक्टर राजीव बिंदल ने अनुभवी नेता पूर्व HPU के वाइस चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार को महामंत्री पद पर तैनाती दी है। इसके अलावा संदीप कटवाल और पायल वैद्य भी भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। सचिव पद पर महिलाओं को मौका
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सचिव पद पर महिलाओं को मौका दिया है। बिंदल ने सचिव पद पर तीन महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को सचिव बनाया है, जिसमें सुमित शर्मा संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंका वर्मा, कुसुम सदरेट, तिलक राज शर्मा, अमित ठाकुर और शिशु धर्मा शामिल है। वहीं कमलजीत सूद को भाजपा कोषाध्यक्ष और प्रमोद ठाकुर को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।

Spread the love