हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट लेवल प्रोग्राम मंडी जिला के सरकाघाट में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिलों में विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद CM सुक्खू परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च-पास्ट की सलामी लेंगे। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड कैडेट्स मार्च पास्ट करेंगे। जिसके बाद कल्चरल प्रोग्राम होंगे। सरकाघाट को नो-फ्लाई जोन घोषित किया इस कार्यक्रम को देखते हुए सरकाघाट उपमंडल को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। डीसी के आदेशों के बाद आज (शुक्रवार) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विमान, ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पैराग्लाइडर, पैरासेलिंग तथा अन्य एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। CM की घोषणाओं पर प्रदेशवासियों की नजर प्रदेशवासियों की नजर मुख्यमंत्री सुक्खू की घोषणाओं पर रहेगी। खासकर प्रदेश के सवा दो लाख कर्मचारी महंगाई भत्ते (DA) मिलने की आशा में बैठे। सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में भी 3 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की थी, जो कि अब तक नहीं मिल पाया है। राज्य में अभी 42% DA कर्मचारियों को दिया गया, जबकि केंद्र सरकार 55% DA दे चुकी है। यही नहीं हिमाचल में डीए का एरियर में पेडिंग पड़ा है। ऐसे में कर्मचारी आज डीए की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसी तरह नई नौकरियों को लेकर भी सीएम सुक्खू कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऊना में फहराएंगे तिरंगा राज्य सरकार के सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगा रखी है। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ऊना में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और यहां तिरंगा फहराएंगे। डिप्टी CM शिमला में फहराएंगे तिरंगा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शिमला के रिज पर झंडा फहराएंगे। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल सोलन, कृषि मंत्री चंद्र कुमार धर्मशाला, इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्ष वर्धन चौहान चंबा, बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत नेगी किन्नौर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बिलासपुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह हमीरपुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह नाहन सिरमौर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी केलांग लाहौल स्पीति और आयुर्वेद मंत्री यादवेंद्र गोमा कुल्लू में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार हमीरपुर में मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ मौजूद रहेंगे। डीडी हिमाचल और आकाशवाणी से प्रसारित होगा CM का संदेश स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का संदेश दूरदर्शन केंद्र शिमला से सुबह 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Spread the love