हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने के आरोप में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम सिंह नेगी सहित 7 लोगों पर FIR की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी की शिकायत पर पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ में मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने रिकांगपियों में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जगत नेगी के बेटे के अलावा नार्मल चंद्र, सूर्य बोरस, कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी, राम मोहन, जय किशन और राकेश कुमार पर मामला दर्ज किया गया है। यशवंत नेगी ने कहा, ऐसा कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। यह कृत्य न केवल राजनीति से प्रेरित है, बल्कि हिमाचल के एक सम्मानित जननेता की प्रतिष्ठा और गरिमा को धूमिल करने का प्रयास भी है। भाजपा किन्नौर ने मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई है। कांग्रेस नेताओं ने रिकांगपियों में जलाया था पुतला
पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर बीएनएस की धारा 173, धारा 189 (2) और 292 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि तीन दिन पहले रिकांगपियों में कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा जगत सिंह के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जयराम ठाकुर का पुतला भी जलाया।

Spread the love