हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। हिसार में तेज बारिश हो रही है और फतेहाबाद में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। इससे पहले सुबह पानीपत और सोनीपत में बारिश हुई। सोनीपत में गलियों में पानी भर गया। रेवाड़ी, जींद, कुरुक्षेत्र, नारनौल, झज्जर, नूंह, सिरसा, कैथल और चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान आसमानी बिजली और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती हैं। वहीं, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक हरियाणा का मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। उधर हिमाचल में भी मौसम विभाग ने अगले 6 दिन तक आंधी-तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। शिमला में आज दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इस बीच रिज पर कुछ टूरिस्ट बारिश के बीच मस्ती करते नजर आए।
बारिश के कारण पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार हैं। राज्य में 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने के आसार बन रहे हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में मानसून 28 जून को एंट्री लेगा। 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो सकता है। रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली थी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में जहां एक दिन पहले 45 डिग्री के आसपास पारा बना हुआ था, वह अब 40 डिग्री से नीचे आ गया है। तापमान में करीब 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 3 दिन कहां कितनी बारिश होगी… मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हिमाचल में आज आंधी-तूफान की चेतावनी, 6 दिन खराब रहेगा मौसम, 20-21 जून को भारी बारिश पंजाब के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना:60 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलेंगी

Spread the love