मंडी में रविवार दोपहर को एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। पुरानी मंडी में सोहन सिंह सकलानी के मकान के स्टोर रूम में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सकलानी ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब वह घर के आंगन में बैठे थे। इसी दौरान स्टोर में आग लग गई और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पास का एक पेड़ 30 फीट की ऊंचाई तक जल गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट शर्मा को सूचना मिलते ही स्थानीय युवाओं के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। सिलेंडर में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Spread the love