हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय शिमला में कैबिनेट मीटिंग शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह और राजेश धर्माणी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। विक्रमादित्य सिंह सिरमौर और राजेश धर्माणी कांगड़ा के दौरे पर है। आज की मीटिंग में नई भर्तियों को लेकर फैसला हो सकता है, क्योंकि राज्य चयन आयोग फंक्शनल हो गया है और भर्ती शुरू कर दी है। आज की कैबिनेट में 3 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) रिलीज करने पर भी फैसला हो सकता है। कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज बढ़ाने और कम्युटेशन बंद करने पर भी चर्चा हो सकती है