हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई के उत्तरी गांव में नेशनल हाईवे 707 पर लैंडस्लाइड से 4 लोगों की जान बच गई। शुक्रवार को भारी बारिश के दौरान यह घटना हुई। कार में सवार एक महिला समेत 4 लोगों ने समय रहते भूस्खलन का अंदाजा लगा लिया। चारों तुरंत कार से उतरकर भाग गए। कुछ ही सेकेंड बाद पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। मौके पर मौजूद नेशनल हाईवे का एक कर्मचारी पहले से ही हॉर्न बजाकर लोगों को सतर्क कर रहा था। उसने यात्रियों से पूछा कि कार में कोई और तो नहीं है। वीडियो सोशल मीडिया वायरल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे कार रुकी और उसमें सवार लोग भागे। इसके तुरंत बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

Spread the love