हमीरपुर के सुजानपुर में शनिवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर में कड़ी धूप के बाद शाम 4 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। दोपहर बाद अचानक बादल घिरे और जमकर बरसने लगे। पिछले 5 दिनों से शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा था। बीते दो-तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा था। गर्मी के कारण लोगों का दोपहर में बाजार जाना मुश्किल हो गया था। इससे पहले मंगलवार को भी शहर में जोरदार बारिश हुई थी। उस दिन ओले भी गिरे थे। शनिवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Spread the love