हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। रिकांगपिओ में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने इस निर्णय का स्वागत किया। सूरत नेगी ने कहा कि यह फैसला विमल नेगी के परिजनों, किन्नौर क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश की भावनाओं से जुड़ा है। तथ्यों को छिपाने का आरोप उन्होंने मीडिया का आभार जताया, जिन्होंने 15 मार्च को रिकांगपिओ में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सूरत नेगी ने प्रदेश सरकार पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसीएस, डीजीपी और एसपी के बयानों में विरोधाभास है। नेगी के अनुसार भाजपा शुरू से विमल नेगी के परिजनों के साथ खड़ी थी। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी, महामंत्री चंद्र पॉल नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र और पूह मंडल अध्यक्ष कृपाल नेगी भी उपस्थित थे। अब सभी की नजरें सीबीआई जांच पर टिकी हैं।