हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) के 8 अधिकारी IAS प्रमोट हो गए है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की टीम ने दो महीने पहले ही प्रदेश के 8 HAS अफसरों की शिमला के पीटरहॉफ में इंडक्शन की थी। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। प्रदेश में प्रमोशन कोटे से IAS के 7 पद खाली थे। मगर यूपीएससी ने जोन ऑफ कंसीडरेशन में 8 अधिकारियों को रखा था और सभी को प्रमोशन दे दी है। हिमाचल हाईकोर्ट में चल रहे केस की जजमेंट आने तक ये इन्हें प्रोबेशन आधार पर प्रमोशन दी गई है। ये अधिकारी प्रमोट किए IAS प्रमोट किए गए अधिकारियों में डॉ. मधू चौधरी, मनोज कुमार, प्रभा राजीव, सतीश कुमार शर्मा, आशीष कुमार कोहली, जितेंद्र सांजटा, वीरेंद्र शर्मा और हेमिस नेगी शामिल है। हिमाचल में IAS की 152 सेंक्शन स्ट्रेंथ हिमाचल में IAS कैडर की सेंक्शन स्ट्रैंथ 152 की है। राज्य में अभी 114 के करीब IAS सेवारत है। 15 से ज्यादा IAS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। HAS की प्रमोशन के बाद राज्य में बाद 122 हो गए हैं।

Spread the love