हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के कल्पा स्टेडियम में पुलिस सिपाही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं की परीक्षा 27 मार्च को और पुरुषों की 28 मार्च को होगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि परीक्षा सुबह 7 बजे से शुरू होगी। लोक सेवा आयोग एडमिट कार्ड अनिवार्य वहीं उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला का एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा की तारीख में बदलाव के लिए आवेदन किया है, वे 29 मार्च को सुबह 7 बजे परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम की ओर से विशेष बस सेवा की व्यवस्था की गई है। यह सेवा सुबह 6 से 7 बजे तक रिकांगपिओ चौक से कल्पा तक उपलब्ध रहेगी। 829 पुरुष और 521 महिलाएं शामिल वहीं पूरी भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। कुल 1350 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें 829 पुरुष और 521 महिलाएं शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 6230600981 या 9015172807 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love