हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जिला प्रशासन ने 595 करोड़ रुपए का मुआवजा पैकेज तैयार किया है। प्रशासन अब तक 350 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित कर चुका है। शेष 245 करोड़ रुपए का चालान ट्रेजरी में लंबित है। प्रशासन ने अब तक 9 मुहालों की 57.12 हैक्टेयर भूमि का मुआवजा दिया है। एसडीएम नोटिस भी जारी नहीं कर पा रहे हालांकि प्रभावित परिवारों को अभी तक न तो पुनर्वास राशि मिली है और न ही घर बनाने के लिए जमीन। धन की कमी के कारण एसडीएम नए नोटिस भी जारी नहीं कर पा रहे हैं। विस्तार योजना में कुल 14 गांवों की 147.7587 हैक्टेयर भूमि प्रभावित होगी। इसमें 25.1064 हैक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है। वर्तमान रनवे 1,370 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। इसे बढ़ाकर 3,110 मीटर करने का प्रस्ताव है। ये गांव अधिग्रहण प्रक्रिया में शामिल कांगड़ा तहसील में 87-26-80 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रभावित गांवों में बाग, बल्ला, वरसवालकड़, भेडी, डुग्यारी खास, गग्गल खास, झीकली इच्छी, मुंगरेहड़, सहौड़ा और सनोरा हैं। शाहपुर तहसील के रछयालू, जुगेहड़, भड़ोत और क्योड़ी गांव भी अधिग्रहण प्रक्रिया में शामिल हैं। एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल के अनुसार जैसे-जैसे धनराशि मिल रही है, प्रभावितों को मुआवजा दिया जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र में आर्थिक और यातायात सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

Spread the love