हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने देर रात एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी फ्लैगशिप योजनाएं चलाने के लिए मंदिरों से पैसा मांगा है। यह पैसा सुखाश्रय योजना और सुख शिक्षा योजना चलाने पर खर्च करने के लिए मांगा गया है। जयराम ने कहा कि मंदिरों का पैसा कोरोना काल, आपदा या फिर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए जरूर खर्च किया गया है। मगर सरकारी योजनाएं चलाने के लिए कभी भी खर्च नहीं किया गया। कांग्रेस सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि एक सचिव ने सभी डीसी को पत्र लिखा और बार-बार फोन करके जल्दी पैसा भेजने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा, एक तरफ सनातन का विरोध और मंदिरों को गालियां। दूसरी तरफ मंदिरों के पैसे से सरकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस फैसला का विरोध होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी आगामी बजट सत्र में इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के फैसले दुनियाभर में चर्चिच रहे है। अब एक ओर सनातन विरोधी फैसला लिया गया है। प्रदेश में 36 मंदिर सरकारी नियंत्रण में प्रदेश में सरकारी नियंत्रण में 36 मंदिर है। कांग्रेस सरकार के इस फैसले के बाद इन सभी मंदिरों व ट्रस्ट से सरकार को पैसा वापस आएगा।

Spread the love