हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक ब्लॉक डवलपमेंट ऑफिसर (BDO) को 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को BDO परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वीरेंद्र कुमार ने कांगड़ा जिला की परागपुर की कडोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी से रिश्वत मांगी थी। बीडीओ पर आरोप है कि उसने DC ऑफिस से निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए रिलीज करवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। रीना देवी ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आज रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

Spread the love

By