शिमला के रामपुर में गैस सिलेंडर फटने से रसोई घर में आग गई है। इस दौरान एक महिला झुलस गई। वहीं रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना पंचायत काशापाट के सारी गांव की बीते कल हुई है। पीड़ित नंद लाल ने कहा कि उनकी पत्नी ब्रेस्ती देवी रसोईघर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचान सिलेंडर फट गया। जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क गई। इसके बाद काशापाट पंचायत के प्रधान को फोन के जरिए सूचना दी गई। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए तकलेच अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। प्रधान पुष्पा सनाटू ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है। प्रशासन ने दी फौरी राहत नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने बताया कि सिलेंडर फटने से रसोईघर जल गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की की फौरी राहत जारी की गई है।

Spread the love

By