चंबा में एक महिला की पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई। महिला बस में सवार होकर जा रही थी, इस दौरान उसे उल्टी होने लगी। जिसके लिए वो बस से उतर कर किनारे पर बैठी, तभी उसे चक्कर आया और वह नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सियूल नदी में गिरी महिला
मिली जानकारी अनुसार सलूणी से निजी बस में सवार होकर रिहाना पत्नी यासीन मुहम्मद निवासी गांव मड़पनिहार अपने घर जा रही थी। रास्ते में सलूणी – लंगेरा मार्ग पर चकोली पुल के पास महिला बस से उतर गई और सड़क किनारे बैठ कर उलटी करने लगी। तभी अचानक उसे चक्कर आया और सड़क से नीचे सियूल नदी में जा गिरी। वहां मौजूद लोगों ने महिला के नदी में गिरते देखा, जिसके बाद आस पास के लोग और पुलिस थाना किहार की टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से महिला को निकाला गया
महिला को कड़ी मशक्कत के बाद सियूल नदी से निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने जांच करने उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लेकर रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारी को प्रेषित की। महिला के परिजनों को दी गई फौरी
महिला का नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंपा। कार्यवाहक तहसीलदार सलूणी भूपेन्द्र ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद महिला के गिरने की सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके का जायजा लेने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को 25000 रूपए फौरी राहत राशि प्रदान कर दी।