दिवाली का त्योहार मनाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने गृहनगर बिलासपुर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, नड्डा दिल्ली से हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहां से सड़क से बिलासपुर आएंगे। शाम करीब पांच बजे वे विजयपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे, जहां वे अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे। नड्डा का यह दौरा दो दिनों का होगा, जिसके दौरान वे अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस दौरान उनके स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है। नड्डा के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। वे स्थानीय जनता के साथ उनकी नजदीकी को भी मजबूत करेगा।

Spread the love

By