हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व CM एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को झूठ का सबसे बड़ा सौदागर बताया। सीएम सुक्खू ने कहा, उन्हें अफसोस होता है कि इनकी फीडबैक पर प्रधानमंत्री मोदी भी बात भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम को ये लोग जो फीडबैक देते हुए, उस पर सोच विचार करना चाहिए। सीएम सुक्खू ने कहा, जयराम ठाकुर रोज नए-नए नाम खोजते रहते हैं। जैसे की उन्होंने झूठ की पीएचडी कर रखी हो। इसलिए बीजेपी की नाम बड़ी झूठ पार्टी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जयराम ठाकुर कभी टॉयलेट टैक्स की बात करते हैं, कभी बोलते है खेल पर टैक्स लगाया। हकीकत में हिमाचल की जनता पर ऐसा कोई भी टैक्स नहीं लगाया गया। सीएम ने कहा, अब झूठ पर भी टैक्स लगना चाहिए। सबसे ज्यादा झूठ जयराम ठाकुर ने बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस तरह का झूठ जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बोलती है। उन्होंने कहा, हिमाचल में जनता पर आज तक कोई टैक्स नहीं लगा। सोशल मीडिया पर झूठ परोसा जा रहा है। टॉयलेट टैक्स के कारण विपक्ष ने घेरा बता दें कि बीते दिनों टॉयलेट टैक्स और खेल टैक्स के कारण हिमाचल सरकार खूब चर्चा में आई। बीजेपी नेताओं ने इसे हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी मुद्दा बनाने की कोशिश की। हालांकि सीएम सुक्खू ने कहा, हिमाचल में कोई टॉयलेट टैक्स नहीं लगाया गया। यह टैक्स साल 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगाया था। इसलिए सरकार ने टॉयलेट टैक्स की बात को गलत बताया था। इसके बाद जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर खेल टैक्स को लेकर हमला बोला। इसका भी सरकार ने खंडन किया और विपक्ष का झूठ बताया।

Spread the love

By