सोलन के सदर थाना पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 63 साल है, वह मारपीट करने व जानलेवा हमला करने के मामले में 10 साल से पुलिस की नजरों से बचकर इधर-उधर छिपता रहता था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दस साल पहले हुई मारपीट व गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार 63 वर्षीय आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि अदालत से फरार घोषित एक मारपीट व गंभीर रूप से घायल करने के मामले का दोषी चंडीगढ़ में छिपा बैठा है। सोलन के कलीन निवासी इस आरोपी को पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने कलीन में फरार घोषित आरोपी त्रिलोक चन्द राणा को चण्डीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार उसके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी ली जा रही है।

Spread the love

By