हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रिटायर IAS एवं पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह का सेवाकाल दो साल और बढ़ाया है। 31 जुलाई 2023 को रिटायर राम सुभग सिंह को तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। राम सुभग सिंह रिटायरमेंट के बाद से प्रिंसिपल एडवाइजरी टू सीएम के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्हें प्रतिमाह 1,50,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले टीए/डीए को लेने के भी वह हकदार होंगे। राम सुभग सिंह को रिटायरमेंट पर मिलने वाली मेडिकल और सरकारी आवास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे पहले 2 बार रामसुभग सिंह को सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया जा चुका है। प्रदेश सरकार उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का फायदा उठाना चाह रही है, जिस कारण उनकी सेवाएं मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार पद पर ली जा रही हैं। 1987 बैच के IAS रामसुभग सिंह को ऊर्जा, पर्यटन व कई अन्य क्षेत्रों में काम करने का अनुभव हैं।