हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मंगलवार देर शाम फिर से आईजीएमसी शिमला पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम के पेट में फिर से दर्द उठा है। वह स्वास्थ्य जांच के लिए IGMC गए हैं। वह 21 सितंबर को भी सुबह 6 बजे स्वास्थ्य जांच को आईजीएमसी पहुंचे थे। आज भी शाम 8 बजे के करीब सीएम के पेट में दर्द उठा और उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए IGMC लाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य जांच में जुटी हुई है। दिन में सीएम अपने सरकारी आवास ओक ओवर में डॉक्टरों की सलाह पर आराम फरमा रहे थे। पहले भी बिगड़ चुकी तबीयत, एम्स भर्ती करवाना पड़ा था मुख्यमंत्री बीते साल भी बीमार पड़े थे। तब डॉक्टरों ने उनके पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस बताया था। एक सप्ताह तक AIIMS दिल्ली में भर्ती होने के बाद सीएम स्वस्थ होकर लौटें थे। जून 2023 में भी सीएम बीमार पड़े थे। तब उन्होंने चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल से उपचार कराया था।