हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू की बेटी की 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के फाइनल में पहुंच गई हैं। अनुष्का मिस यूनिवर्स इंडिया के राष्ट्रीय फाइनल में पहुंचने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली बेटी है। अनुष्का हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू की रहने वाली है और वर्तमान समय मे हिमाचल प्रदेश विश्व विश्वविद्यालय के अंतर्गत बीएड की छात्रा है वह शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ मॉडलिंग में रुचि रखती है। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया मे भी बड़ा नाम कमा रही है। इस महीने प्रतोयिगता हो सकती है समाप्त देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में में चल रही राष्ट्रीय सौन्दर्यता प्रतियोगिता अब अपने अंतिम दौर में चल रही है। इसी माह के अंत तक इस प्रतियोगिता के समाप्त होने की उम्मीद है ऐसे में हिमाचल प्रदेश की बेटी अनुष्का यदि फाइनल जितने में सफल रही तो वह इस वर्ष के अंत मे होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती है। मॉडलिंग में करियर बनाने वाली लड़कियों को मिलेगी प्रेरणा मिस यूनिवर्स इंडिया के फाइनल तक का उनका यह सफर उनके और हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि हिमाचल जैसे छोटे से प्रदेश से मिस यूनिवर्स इंडिया जीतने तक का उनका सफर इस क्षेत्र के सीमित प्रतिनिधित्व को तोड़ेगी। हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरवमयी क्षण है, उनकी ये सफलता मॉडलिंग में कैरियर के सपने संजो रही युवा लड़कियों को प्रेरित करेगी ।