देश के 2 राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शिमला पहुंच गए है। राहुल गांधी चौपर से शिमला से ठीक एक बजे छराबड़ा की ओर उड़े। उनका चौपर छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर के साथ बने हैलिपेड पर लैंड किया। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पहले ही शिमला के छराबड़ा में ठहरे हुए हैं। आज राहुल गांधी छराबड़ा पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अगले 1-2 दिन यही रुकेंगे। छराबड़ा से ही हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव पर नजर रखेंगे। राहुल गांधी का पिछले कल शिमला आने का कार्यक्रम था। मगर कल चुनावी व्यस्तता के कारण वह नहीं आए। मां और बहन पहले ही आ चुकी बता दें कि शिमला के छराबड़ा में राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है, जोकि शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर है। वह साल में 4-5 बार यहां आती रहती है। प्रियंका के साथ उनकी माता सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी कई बार छराबड़ा आ चुके हैं। सोनिया गांधी बीते 17 सितंबर और प्रियंका गांधी 15 सितंबर को शिमला पहुंची है। अब तीनों कांग्रेस नेता शिमला से देश की राजनीति पर नजर रखेंगे।