संजौली मस्जिद विवाद के बाद आज सोलन में हिंदू संगठनों, व्यापारी व स्थानीय लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाहरी राज्यों से आए प्रवासियों के पंजीकरण की मांग उठाई। शिमला व्यापार मंडल के आवाहन पर सोलन बाजार में व्यापारियों ने सुबह 9 से दोपहर के 12 बजे तक दुकानें बंद रखी। कुछ व्यापारियों ने व्यापार मंडल व हिंदू संगठनों की बात नहीं मानी। इस पर हिंदू संगठन और स्थानीय व्यापारी भड़क उठे। बाद में सभी दुकानों को जबरन बंद करवाया गया। इस दौरान व्यापारियों में तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदू संगठन व पुलिस के बीच हुई झड़प विरोध प्रदर्शन के दौरान ठोडो मैदान के समीप हिंदू संगठन व पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाहरी राज्यों से आए लोगों का न यहां पंजीकरण होता है न ही किसी को पता होता है कि यह लोग कहां से आए हैं। इस दौरान हिंदू संगठनों ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए कि जो सोलन में रहेगा उसे जय श्रीराम कहना होगा। व्यापार मंडल ने नगर निगम को दी चेतावनी वहीं व्यापार मंडल सोलन के प्रधान कुशल सेठी के आवाहन पर आज सोलन बाजार बंद रहा। इस दौरान सोलन व्यापार मंडल और विभिन्न हिंदू संगठन ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम को चेतावनी दी की ठोड़ो मैदान बच्चों के खेलने और लोगों के सैर करने के लिए है न की व्यापारिक गतिविधियों के लिए। भविष्य में ठोड़ो मैदान में अगर व्यापारिक गतिविधियां हुई तो उसका भी हम पुरजोर विरोध करेंगे।