हमीरपुर जिले में होने वाले पंचायती उप-चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को दोहरा झटका दिया है। बगेहड़ा जिला परिषद वार्ड के लिए होने वाले उपचुनाव में हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने हुए मंडल कोषाध्यक्ष रहे प्यार चंद को पार्टी ने टिकट दिया है। उन्होंने वीरवार को सुजानपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र भरा। इस अवसर पर उनके साथ भारी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर-7 के लिए होने वाले उप-चुनाव में भी भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाली तीन बार की पार्षद रही सुमन अटवाल को टिकट दिया है। उन्होंने भी अपना नामांकन पत्र भर दिया है। कांग्रेस ने दोनों बागियों का दिया टिकट कांग्रेस ने अपने दोनों टिकट भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले को दिया है। इंस्पेक्टर प्यार चंद के साथ भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी मंडल के सदस्य भी उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जिला परिषद के कांग्रेस के उम्मीदवार इंस्पेक्टर प्यार चंद भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं तथा वर्तमान में व्यय मंडल भाजपा के कोषाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे। जबकि वार्ड नंबर-7 की कांग्रेस की उम्मीदवार राजेंद्र राणा की कट्टर समर्थक मानी जाती हैं। टिकट नहीं मिलने से हुए खफा इससे पहले भी वो कांग्रेस में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी थी। लेकिन राजेंद्र राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद वह भी भाजपा में शामिल हो गई थी। उन्होंने राजेंद्र राणा के पक्ष में खूब प्रचार किया था। वह वार्ड नंबर-7 से अपने लिए भाजपा का टिकट मांग रही थी। लेकिन भाजपा ने अपना टिकट किसी और को दे दिया। जिसके चलते वह पार्टी से खफा थी। सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि सुजानपुर के दोनों उप-चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। लोग भारी संख्या में भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

Spread the love

By