हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भले ही बारिश का दौर थम गया है। लेकिन लैंडस्लाइड की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं है। ताजी घटना शिमला के झंझीडी में सामने आई है। जहां लैंडस्लाइड की वजह से भारी मलबा और देवदार का विशाल पेड़ सड़क पर आ गया है। जिसे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। सूचना के अनुसार घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। शिमला के खलीनी में बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। जिससे सड़क पर देवदार का एक बड़ा पेड़ व उसके साथ भारी मलबा सड़क पर आ गया है। जिसके कारण खलीनी झंझिड़ी सड़क अवरुद्ध हो गयी है। ग़नीमत यह रही घटना के वक्त मौके से नही गुजर रहा था ऐसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान हुआ है। सड़क बहाल करने में जुटी टीम मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गयी है। प्रशासन की टीम व मशीनरी को मौके पर सड़क बहाल करने के लिए पहुंच गई है। सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए जल्द बहाल दिया जाएगा। ऑकलैंड में शनिवार देर शाम हुआ लैंडस्लाइड, खतरे की जद में होटल शनिवार देर शाम को शिमला के ऑकलैंड टनल से एक किलोमीटर आगे एवरसेनी में भी बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। जिसके कारण एक निजी होटल खतरे की जद में आ गया है। सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था। सड़क मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। लेकिन निजी होटल के डंगे पर ढहने का खतरा मडराया हुआ है।

Spread the love

By