हमीरपुर के सुजानपुर की पनोह पंचायत के खड़ाकड़ा गांव के निवासी राजीव राणा के घर के अंदर बनी पुरानी पानी की बावड़ी में सांप घुस गया। घर वालों ने जैसे ही इसे देखा तो पूरे घर में भय का वातावरण बन गया और उनके होश उड़ गए। सांप लगभग सात घंटे तक बावड़ी के साथ टुल्लू पंप के साथ बैठा रहा। इसी बावड़ी से घर के लोग पानी भरते हैं। घर में रहने वाले लोगों ने इस पर इसकी सूचना स्नेक मैन माथुर धीमान को दी। रात के अंधेरे में ही माथुर धीमान मौके पर पहुंचे। माथुर धीमान जैसे ही इस सांप को पकड़ने लगे तो यह सांप बावड़ी के अंदर घुस गया। रात के अंधेरे में यह सांप पानी में यहां वहां घूमता रहा। लेकिन उन्होंने बड़ी मशक्कत करने के बाद होशियारी के साथ सांप को रेस्क्यू किया। 5 फीट लंबा था कोबरा सांप माथुर धीमान ने बताया कि यह सांप भारत वर्ष में पाया जाने वाला कॉमन इंडियन स्पैक्टेकल कोबरा प्रजाति का था। जो कि लगभग 5 फीट लंबा था। उन्होंने बताया कि यह बेहद जहरीला सांप होता है। अगर इसके काटे जाने पर इसका उपचार समय पर ना किया जाए तो व्यक्ति की मौत निश्चित होती है। स्नेक मैन माथुर ने लोगों को दी समझाइस उन्होंने लोगों को बताया कि अगर यह सांप काट जाए तो तुरंत अस्पताल जाकर समय पर इसका इलाज करवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांप के काटे जाने पर झाड़ फूंक नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इसका सही उपचार समय पर इसका इलाज है जो कि अस्पताल में ही हो सकता है।

Spread the love

By