हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली से अवैध मस्जिद के खिलाफ सुलगी चिनगारी अब पूरे शहर में फैल गयी है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में अवैध मस्जिद के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। हिंदू समुदाय के लोगों ने आज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर तीन घंटे तक हंगामा किया है। शिमला के संजौली के बाद कुसुम्पटी में मस्जिद पर विवाद शुरू हो गया है। लोगों ने कुसुम्पटी में भी समुदाय विशेष के लोगों पर अवैध मस्जिद चलाने के आरोप लगा दिए है। लोगों का आरोप है कि घर के लिए ली गयी जमीन में मस्जिद चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अंदर ही अंदर इसमें कंस्ट्रक्शन का कार्य किया जा रहा है। वीरवार को संजौली के साथ कुसुम्पटी में भी लोगो ने मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करते हुए अवेध मस्जिद को हटाने की मांग की है। कुसुम्पटी में असुरक्षा का माहौल कुसुम्पटी वार्ड नं 27 नगर निगम की पार्षद रचना शर्मा ने कहा कि संजौली में चल रहे विवाद के बाद कुसुम्पटी के लोगों ने भी निर्णय लिया कि उन्हें भी अपने यहां चल रही अवैध मस्जिद के खिलाफ आवाज उठानी चाइए। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को यहां इस छोटे से ढांचे में 100 से ज्यादा लोग नमाज पड़ने आते है। जबकि यहां मस्जिद है ही नही, अवैध रूप से यहाँ मस्जिद चलाई जा रही है। पार्षद ने कहा कि SDM कुसुम्पटी और पुलिस के लोगो ने मस्जिद से जुड़े कागजात की छानबीन के लिए दो दिन का वक्त मांगा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगो की वजह से बाज़ार में असुरक्षा का माहौल पैदा होता है। नमाज के समय यहां से चलना मुश्किल हो जाता है।इसलिये इसको यहां तुंरत बन्द किया जाए । चार – पांच सालों से मस्जिद में बड़ी गतिविधियां नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने कहा कि छोटा शिमला वार्ड के अंतिम छोर पर अवैध रूप से मस्जिद चल रही है। बीते 4 सालों से यहां गतिविधियां बाढ गयी हैं। उन्होंने कहा कि यह जमीन बफ्फ बोर्ड ने सदीक मोहमद की घरवाली मुमताज बेगम कके नाम पर लीज पर दे दिया था। परन्तु उनके बच्चों ने इससे बाहर से आने वाले लोगो को दे दिया । जिसके बाद से यहाँ बाहर के लोगो की संख्या बढ़नी शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि यह प्रॉपर्टी बाहर से ऐसी लग रही है ।लेकिन इसमें अंदर ही अंदर ही कंस्ट्रक्शन का कार्य चला हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां से एक किलोमीटर आगे मस्जिद है यहाँ मस्जिद की क्या जरूरत है नमाज के समय यहां से चलना मुश्किल हो जाता है ।बाज़ार में न्यू सेंस क्रिएट हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस अवैध मस्जिद को तुंरत यहां से हटाया जा जाए। ताकि मां ,बहन बेटियां यहां महफूज होकर चल सके और सामाजिक सौहार्द बना बना रहे। संजौली में आज 3 घण्टे हुआ हंगामा, 2 दिन का अल्टीमेटम शिमला के संजौली की अवैध मस्जिद का मामला छाया हुआ है देश भर में मुद्दे की चर्चा हो रही है। रविवार से शुरू हुआ विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को शिमला में एक बार फिर हिंदूवादी संगठनों ने संजोली में विशाल रैली निकाली और 2 दिनों के भीतर अवैध मस्जिद निर्माण को गिराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार व नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि बीते 14 सालों से चल रहे इस मुकदमें को नगर निगम कोर्ट यदि आने वाली सुनवाई में कोई फैसला नहीं करता अवैध मस्जिद के खिलाफ और उग्र आन्दोलन किया जाएगा और विवादित ढांचे को गिरा दिया जाएगा।

Spread the love

By