राज्य सरकार गंभीर आर्थिक संकट के बीच हिमाचल बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड (HPBOCW) के चेयरमैन पर मेहरबान है। कांग्रेस सरकार ने HPBOCW के चेयरमैन की तनख्वाह में एक लाख रुपए का इजाफा किया है। HPBOCW चेयरमैन को अब 30 हजार के बजाय 1 लाख 30 हजार रुपए, भत्ते व दूसरी सुविधाएं अलग से मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसी साल बीते मार्च माह में अपने करीबी एवं कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता नरदेव कंवर को HPBOCW में चेयरमैन लगाया था। इसके बाद इन्हें 30 हजार रुपए वेतन मिल रहा था। मगर आर्थिक संकट के बीच इनकी तनख्वाह लगभग पांच ज्यादा हो गई है। इसका खिलाफ आ‌वाजे उठनी शुरू हो गई है। जनता के लिए पैसे का रोना, मित्रों की मौज: मेहरा माकपा नेता विजेंद्र मेहरा ने सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए कहा, जनता के लिए सरकार आर्थिक संकट का रोना रो रही है और चेहेतों का वेतन लाखों में बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों व पेंशनरों की जनवरी 2016 से देनदारी तय हैं, उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। आदेशों एक महीने तक गोपनीय रखे दिलचस्प बात यह है कि सैलरी बढ़ाने के आदेश बीते 30 जुलाई को किए गए। मगर सरकार ने आदेश गोपनीय रखे। मगर सचिवालय कर्मचारियों के साथ टकराव के बाद कर्मचारियों ने इसके आदेशों की कॉपी सोशल मीडिया में वायरल की है। अब सोशल मीडिया में भी लोग HPBOCW चेयरमैन की सैलरी एक लाख रुपए बढ़ाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 90 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी सरकार प्रदेश सरकार पर पहले ही 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है। विपक्ष डेढ़ साल से सरकार को फिजूलखर्ची पर घेरता रहा है, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने 6 मुख्य संसदीय सचिवों के अलावा सलाहाकार, OSD, बोर्ड-निगमों में चेयरमैन की लंबी फौज खड़ी की है। इसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और मित्रों की सरकार बार बार कह रहा है। जन आंदोलन करेगी BJP: महामंत्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल ने बताया कि CM सूक्खू ड्रामेबाजी करने से बाज नहीं आ रहे। एक और वित्तीय हालात का रोना रोकर कर्मचारियों और पेंशनर्स के वित्तीय लाभ रोके हुए है। पब्लिसिटी स्टंट के लिए पूरी कैबिनेट के 2 माह तक वित्तीय लाभ न लेने स्वांग रचा, यह वेतन 2 माह बाद इकट्‌टठा लिया जोगा। दूसरी और अपने एक मित्र की सैलरी एक लाख रुपए बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू ने पहले ही सरकार, बोर्ड-निगमों में नियुक्तियों की लंबी फौज तैनात कर दी है,जो कि सरकारी खजाने पर बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, सुक्खू सरकार की इस ड्रामेबाजी के खिलाफ BJP जन आंदोलन खड़ा करेगी l

Spread the love

By