सोलन से सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने के लिए नगर निगम निरंतर कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम द्वारा शहर की सभी दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। पहले सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों को सिर्फ दिशा-निर्देश ही दिए जा रहे थे, परंतु अब सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों का चालान भी किया जा रहा है। 25 हजार तक जुर्माना जानकारी देते हुए नगर निगम सोलन हेल्थ इंस्पेक्टर योगेश गुप्ता ने बताया कि आज 6 व्यापारियों चालान किए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है। शहर वासियों से अपील के बाद अब सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों पर 500 से 25000 तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील भी की है। 6 व्यापारियों के काटे चालान नगर निगम सोलन हेल्थ इंस्पेक्टर योगेश गुप्ता ने बताया कि आज से हमारी टीम शहर की प्रत्येक दुकान में जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे व्यापारियों के चालान कर रही है। अभी तक हमारी टीम ने 40 दुकानों का निरीक्षण कर लिया है और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे 6 व्यापारियों के 500 से लेकर 10,000 तक के चालान किए गए। उनका कहना है कि हमारी यह मुहिम समय-समय पर चलती रहती है। हमारी टीम ने पहले चेतावनी दी थी, जो व्यापारी उसके बाद भी प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं उनके चालान किए जा रहे हैं। ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक से जो पर्यावरण को नुकसान पहुंच रही है उस से बचा जा सके।

Spread the love

By